चुनाव आयोग की कार्रवाई के बावजूद कमलनाथ का दौरा कार्यक्रम घोषित –

  
Last Updated:  अक्टूबर 30, 2020 " 09:59 अपराह्न"

फाईल फोटो

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक का दर्जा छीन ली जाने के बावजूद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका दौरा कार्यक्रम घोषित किया गया है। 

कमलनाथ 31 अक्टूबर दौरा कार्यक्रम

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 31 अक्टूबर को आगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े एवं हाटपिपलिया सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल के समर्थन में जनसभा करेंगे। श्री कमलनाथ 10:00 – मदकोटा (आगर) और 12:00 – बरोठा (हाटपिपलिया) में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

कार्यक्रम का खर्चा प्रत्याशियों के खाते में जुड़ेगा: चुनाव आयोग 

भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि दिनांक 30 अक्टूबर 2020 के बाद यदि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ किसी भी प्रकार की चुनावी रैली या सभा में शामिल होते हैं तो उस कार्यक्रम का खर्चा संबंधित प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा।

 2,712 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *