मध्यप्रदेश :1-8 तक विद्यार्थियों के लिए व्हाट्सएप नंबर, मूल्यांकन भी इसी पर होगा

  
Last Updated:  दिसम्बर 23, 2020 " 01:51 अपराह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राज्य शिक्षा केंद्र में नया व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया है। सभी विद्यार्थी इसी नंबर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे एवं यहीं पर उनका मूल्यांकन होगा। इससे पहले तक मध्य प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों ने अपने अपने स्तर पर व्हाट्सएप नंबर जारी किए थे।

मध्य प्रदेश प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल स्टूडेंट्स के लिए व्हाट्सएप नंबर

राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों के लिए वाट्सएप नंबर 8595524393 जारी किया है। इसी नंबर पर विद्यार्थियों को लिंक भेजे जाएंगे। इससे बच्चों के मूल्यांकन की सही मॉनीटरिंग होगी। 

मध्य प्रदेश के 1300000 विद्यार्थियों में से चार लाख कमजोर

तीन माह पहले शुरू हुए इस प्रक्रिया में अब तक प्रदेशभर से करीब 13 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इसमें करीब तीन से चार लाख बच्चों में सीखने की क्षमता कम पाई गई है। राज्य शिक्षा केंद्र के उपसंचालक केपीएस तोमर ने बताया कि हर हफ्ते बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। पहले हर जिले के लिए अलग-अलग नंबर होते थे। अब एक ही वाट्सएप नंबर जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश: वाट्सएप बेस्ड मूल्यांकन में मात्र 20% विद्यार्थी शामिल

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक में करीब 70 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन वाट्सएप बेस्ड मूल्यांकन में सिर्फ 13 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। यानी अभी भी करीब 20 फीसद विद्यार्थियों को मूल्यांकन हो पा रहा है। वहीं ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ भी 30 फीसद विद्यार्थियों को मिल पा रहा है। कई विद्यार्थियों के घर स्मार्टफोन ना होने के कारण भी उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है।

 5,071 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *