रतलाम: सरवन थाने में हुए हंगामे के बाद पुलिस हुई सख्त, 100 से अधिक लोगो पर प्रकरण दर्ज-

  
Last Updated:  जनवरी 2, 2021 " 10:30 अपराह्न"

रतलाम| रतलाम जिले के सरवन में बीती रात हुए हंगामे और पथराव के बाद आज पुलिस ने सख्त कार्यवाही शुरू की। पुलिस द्वारा उपद्रव करने वाले करीब 100 से दर्जन से लोगो के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। रात में हुई पत्थरबाजी के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए थे।

जानकारी के अनुसार सरवन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की मौत को लेकर थाना परिसर में रात को हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी। इस मामले में नाराज लोग हत्या और दुष्कर्म का अपराध दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस का कहना था की पीएम रिर्पोट आने के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान कुछ लोग नाराज होकर थाने पर पत्थर फेंकने लगे। और देखते ही देखते सभी लोग उपद्रव करने लगे। हालात को देखते हुए भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हरकत में आकर लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया।

जिसके बाद आज शनिवार को पुलिस ने सवा सौ से ज्यादा लोगों के उपद्रव कर शासकीय काम में बाधा पैदा कर पुलिस पर पत्थरबाजी कर पुलिस को चोट पहुंचाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया, इन लोगों ने शासकीय संपत्ति में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया । सैलाना थाने के निरीक्षक शिवा निनामा की रिपोर्ट पर सरवन थाने में कमलेश्वर, विक्रम, भरत, प्रेम, सुरेश, गोविन्द, जय, राजू, विस्राम, बापूलाल, विजय, कालू, प्रकाश, सहित 125-130 अन्य लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम सहित 147, 148, 353, 332, 336, 188 भादवि में अपराध दर्ज किया गया।

 2,754 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *