रतलाम: शनिवार और रविवार को कम्पलीट लाकडाउन, दूध वितरण होगा

  
Last Updated:  अप्रैल 1, 2021 " 07:55 अपराह्न"

रतलाम|कोरोना के लगातार बढते मामलों को देखते हुए अब सप्ताह के दो दिन शनिवार और रविवार को कम्पलीट लाकडाउन रखा जाएगा। लाक डाउन शुक्रवार रात्रि दस बजे से सोमवार सुबह छ: बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान दूध की घर पंहुच सेवा उपलब्ध रहेगी।

कोरोना संक्रमण के बढते खतरे के मद्देनजर गुरुवार दोपहर को जिला आपदा प्रबन्धन समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरोना संक्रमण को बढने से रोकने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई और सप्ताह में दो दिन कम्प्लीट लाकडाउन रखने का निर्णय लिया गया।

शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने मिडिया से चर्चा में  बताया कि शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह छ: बजे तक कम्प्लीट लाकडाउन रहेगा। इस अवधि में दूध की घर पंहुच सेवा उपलब्ध रहेगी। दूध वालों को सुबह छ: से दस बजे तक और शाम को 4 बजे से सात बजे तक घरों पर दूध पंहुचाने की छूट रहेगी। दवाई की दुकानें खुली रहेगी परन्तु इसके अलावा अन्य सभी प्रकार की गतिविधियां बन्द रहेगी।

निर्देश के अनुसार  दो दिन के कम्प्लीट लाक डाउन के अलावा समस्त शैक्षणिक संस्थाओं,स्कूल कालेज कोचिंग क्लासेस आदि को भी आगामी पन्द्रह अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए गए है। इसी तरह समस्त रेस्टोरेन्ट्स, सिनेमाघर, जिम, स्विमिंग पुल इत्यादि भी आगामी पन्द्रह अप्रैल तक बन्द रहेंगे। रेस्टोरेन्ट्स टेक अवे फूड की सुविधा दे सकेंगे अर्थात रेस्टोरेन्टस से खाद्य सामग्री पैक करवा कर ले जा सकेंगे,लेकिन वहां बैठकर खाने पर प्रतिबन्ध रहेगा।

 1,359 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *