उज्जैन: सोशल मीडिया पर कोरोना से 14 मरीजों की मृत्यु की खबर पूर्णत: गलत -कलेक्टर

  
Last Updated:  अप्रैल 8, 2021 " 09:19 अपराह्न"

उज्जैन|कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जानकारी दी कि आज 8 अप्रैल को सोशल मीडिया पर उज्जैन में कोरोना से 14 मरीजों की मृत्यु होने की खबर पूर्णत: गलत और भ्रामक है। आज दिनभर में कोरोना से दो मरीजों की मृत्यु अवश्य हुई है। एक अन्य खबर में ऑक्सीजन की कमी से भी माधव नगर अस्पताल में एक मृत्यु को होना बताया जा रहा है। वह भी पूर्णत: गलत है। ऑक्सीजन की सप्लाई में एक क्षण के लिये भी बाधा उत्पन्न नहीं हुई है तथा अस्पताल में अभी 121 मरीज भलीभांति इलाज प्राप्त कर रहे हैं।
    कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें प्रसारित करने से पहले तथ्य की जांच अनिवार्यत: की जाये, अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध धारा-188 तथा महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

 1,289 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *