रतलाम:रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार
Last Updated: अप्रैल 26, 2021 " 10:14 अपराह्न"
रतलाम| मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में रेमेडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में शहर के जीवांश हास्पिटल में रेमेडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में लिप्त तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को आज एक और बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने इस मामले से जुड़े 4 और आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि बीती रात पुलिस ने अस्सी फीट रोड स्थित जीवांश हास्पिटल में कार्यरत उत्सव नायक को रेमेडेसिविर का इंजेक्शन तीस हजार रु. में बेचते हुए गिरफ्तार किया था। उत्सव द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने जीवांश हास्पिटल के ही एक और कर्मचारी यशपाल राठौर को भी गिरफ्तार किया गया था। उक्त दोनो आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उक्त इंजेक्शन उन्होने प्रणव जोशी पिता यशवन्त जोशी 21 नि.मन्दसौर से पच्चीस हजार रु. में खरीदा था और पांच हजार का लाभ लेकर तीस हजार रु. में बेच रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मन्दसौर से तीसरे आरोपी प्रणव जोशी को भी गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान यशवंत जोशी उक्त रेमडेसिवीर इंजेक्शन जिला चिकित्सालय मे OPD पर्ची काटने वाले गोपाल मालवीय पिता राजू लाल निवासी सेजावता के द्वारा कोन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से यशपाल राठोर को उपलब्ध कराये जाने कि जानकारी दी, जानकारी पर तत्काल गोपाल मालवीय को ग्राम सेजावता से गिरफ्तार किया गया । इस दौरान पुलिस ने आरोपी गोपाल के कब्जे से mylan laboratories limited company का डेसरेम ब्रांड का रेमडेसिवीर इंजक्शन 100mg/ vial जप्त कि गई ।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान गिरफ़्तार आरोपी गोपाल मालवीय की निशानदेही पर इस मामले में चेन के रूप में शामिल रोहित पिता लक्ष्मी नारायण प्रजापत उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सेजावता ,पंकज प्रजापत पिता भारत सिंह प्रजापत उम्र 25 वर्ष तथा रीना पिता भारत सिंह प्रजापत निवासी शिव नगर रतलाम को गिरफ्तार किया। पंकज और रीना दोनों भाई बहन है।