रतलाम: नाबालिग दोस्तों ने अपने ही नाबालिग साथी की हत्या कर लाश को खदान के गड्ढे में दबा दिया-

  
Last Updated:  मई 16, 2021 " 02:44 अपराह्न"

रतलाम| मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक नाबालिग की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है| रतलाम जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर आलोट तहसील के गाँव में दो नाबालिग दोस्तों ने अपने तीसरे नाबालिग दोस्त की हत्या कर लाश को खदान में बने गड्ढे में गाड़ दिया। पुलिस द्वारा शंका के आधार पर पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपी दोस्तो ने अपने दोस्त की हत्या करना कबूला। पुलिस ने लाश को गड्ढे से निकल कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा। रतलाम जिले के आलोट तहसील के ग्राम दयालपुरा के निवासी गोपाल सिंह सोंधिया ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी कि उनका 15 साल का बेटा बीती रात आठ बजे से घर से कही चला गया। घर से जाने के पहले उसके पास मोबाइल पर एक कॉल आया था। मामले का पता लगते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने गायब बच्चे की खोज शुरू की। पता चला कि गायब बच्चा गांव के ही अपने दो दोस्तों के साथ रात में देखा गया था। पुलिस ने दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने पुलिस के सामने कबूला की उन्होंने अपने दोस्त को गला घोंटकर मार डाला और लाश को रीछा महिदपुर रोड के बीच एक खदान के गड्ढे में दबा दिया। इस जानकारी के बाद पुलिस दोनों नाबालिग आरोपियों को साथ लेकर खदान पहुंची और लाश को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए आलोट चिकित्सालय पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौप दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ओर मृतक नाबालिग है। और तीनों दोस्त हैे।आरोपी दोनों नाबालिग बालक ध्रूमपान करते थे और कुछ लड़कियों से दोस्ती थी। और मृतक इस बात की शिकायत आरोपियों के घर पर उनके परिजनों से कर देता था। वह इन सब आदतों से दूर रहता था। इससे दोनों आरोपी परेशान थे। उन दोनों ने अपनी परेशानी को दूर करने के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। इसके लिए उन्होंने उसे रात करीब आठ बजे फोन करके बुलाया फिर घूमकर आने का बोलकर मोटर साइकल पर बिठाकर रीछा महिदपुर रोड की ओर ले जाकर खदान के पास उसकी गला घोंटकर हत्या कर लाश को खदान के ही एक गड्ढे में दबा दिया। आलोट पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

 1,106 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *