नीमच: भादवामाता में सुरक्षा गार्ड एवं साफ-सफाई कार्य के लिए आवेदन आमंत्रित

  
Last Updated:  अगस्त 2, 2021 " 08:19 अपराह्न"

नीमच | भादवामाता संस्‍थान  समिति, नीमच  व्‍दारा मंदिर की आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं  के सुचारू रूप  से संचालन हेतु ग्राम भादवामाता में सुरक्षा व्‍यवस्‍था हेतु गार्ड एवं साफ-सफाई कर्मचारी की नियुक्ति‍पूर्णत: अस्‍थायी रूप से की जानी है। इस हेतु कार्यालय अनुविभागीय एवं सचिव भादवामाता संस्‍थान नीमच में 16 अगस्‍त 2021 को दोपहर 3 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
    आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्‍य शर्ते कार्यालयीन समय में एसडीएम नीमच के कार्यालय में उपस्थित होकर प्राप्‍त की जा सकती है। अधिक जानकारी हेतु प्रबंधक भादवामाता संस्‍थान समिति, भादवामाता से संपर्क किया जा सकता है।

 485 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *