MP: बाढ़ में इंटरसिटी एक्सप्रेस फंसी, 1500 यात्री संकट में, डैम टूटने की अफवाह, लोग पहाड़ी पर चढ़े

  
Last Updated:  अगस्त 3, 2021 " 01:38 अपराह्न"

शिवपुरी| मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पाडरखेड़ा क्षेत्र में 1500 यात्रियों से भरी हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस बाढ़ के पानी में फंस ने
के समाचार है। यह ट्रेन सोमवार को यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। रेलवे की तरफ से स्थानीय प्रशासन से मदद मांगी गई है। यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन चारों तरफ पानी भरा हुआ है। इलाके में लगातार बारिश हो रही है। जल स्तर बढ़ता जा रहा है।

मंत्रालय में बाढ़ के लिए आपात बैठक

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मंत्रालय के सिचुएशन रूम में मुख्यमंत्री श्री राज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग के कई जिलों में आई बाढ़ के हालात को लेकर आपात बैठक कर रहा हूं। बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सहित उच्चाधिकारी भी शामिल हैं।

डैम टूटने की अफवाह, लोग मंदिर की पहाड़ी पर चढ़े-

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि दतिया में हरसी डैम सुरक्षित, इसके टूटने की खबर महज अफवाह है। जानकारी में आया है कि बांध के टूटने की अफवाह फैलने से कई लोग लखेश्वरी माता मंदिर की पहाड़ी पर चढ़ गए हैं। लोगों से अपील है कि किसी तरह की अफवाह में न आएं। सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव को लेकर सतर्क है।

अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण मध्यप्रदेश के 1,171 गांव प्रभावित हुए , प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाई गई है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने द्वारा जानकारी दी की अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण मध्यप्रदेश के 1,171 गांव प्रभावित हुए हैं। विशेष रूप से शिवपुरी जिले के 22 गांव प्रभावित हुए हैं। श्योपुर, दतिया और ग्वालियर जिले में भी कुछ गांवों में अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाई गई है। ग्रामीण भाई बहनों को सतर्क किया गया है

 525 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *