रामदेवरा दर्शन को जा रहे मध्यप्रदेश के पैदल यात्री को बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटा-
Last Updated: अगस्त 22, 2021 " 08:49 अपराह्न"
ad
रामदेवरा दर्शन को जा रहे मध्यप्रदेश के पैदल यात्री को बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटा-
समाजसेवी ने मदद करी, यात्री के आंखो में आ गए आंसू-
पाली | मध्य प्रदेश के भोपाल से पैदल रामदेवरा के लिए निकले एक यात्री ( जातरू) को सेंदडा़ थाना क्षेत्र में बाइक पर आए दो बदमाशों ने सेंदडा़ के निकट रामगढ़ मोरी में जय बाबा की बोल कर रोका | और बोले जो कुछ हैं चुपचाप दे दो , आनाकानी की तो एक बदमाश ने चाकू दिखाया | डर के मारे यात्री ( जातरू) ने जो कुछ रुपए अपने पास थे वे बदमाशों को देतेरे बदमाशों को दे दिए| वारदात को लेकर पीड़ित ने सेंदड़ा थाना सेंदड़ा थाने में रिपोर्ट दी , जिस पर पुलिस जांच में जुटी है|
जानकारी अनुसार भोपाल के सीहोर जिले के अमलाई गांव निवासी 52 वर्षीय हरिओम पिता धन्नालाल 23 दिन पूर्व गांव से बाबा रामदेव के दर्शन हेतु पैदल यात्रा पर निकले थे| वे धीरे-धीरे चल रहे थे ऐसे में उनके साथ के यात्री आगे निकल गए| जब यह सेंदड़ा थाने के गांव रामगढ़ मोरी पहुंचे जहां बाइक पर आए दो लुटेरों ने यात्री को धमकाया जिस पर वृद्ध यात्री ने अपने पास रखें 1720 रुपए उन बदमाशों को दे दिए जिसे लेकर बदमाश फरार हो गए| रात को वारदात से घबराया यात्री (जातरू) झाला की चौकी पहुंचा और यहां एक घर के बाहर बैठ गया| यहां झाला की चौकी निवासी ओम प्रकाश नायक ने देखा तो दरवाजा खोला जिस पर यात्री ने उन्हें अपने साथ घटित घटना बताई| मानवता दिखाते हुए ओम प्रकाश नायक उसे अपने घर में ले गए भोजन करवाया और रात भर आश्रय भी दिया| शुक्रवार सुबह ओमप्रकाश ने झाला की चौकी निवासी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र मेवाड़ा को घटना की पूरी जानकारी दी| वह यात्री से मिले तथा यात्री को 2100 रुपए नगद सहयोग राशि दी तथा कहां की आप रामदेवरा का अपना सफर पूरा करो| और जरूरत पड़े तो वापस आते समय बोल देना| जिससे यात्री (जातरु) की आंखें नम हो गई और धन्यवाद देते हुए रामदेवरा दर्शन के लिए फिर से पैदल सफर पर रवाना हो गए | जातरू धन्नालाल नेे बताया कि उनके बेटे का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था जिस पर उन्होंने बाबा रामदेव से मन्नत मांगी उसके बाद बेटे के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा जिस पर वह पैदल रामदेवरा के लिए रवाना हुए थे|