रतलाम: युवक काग्रेंस के पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी के अवैध अतिक्रमण पर चली जेसीबी,हत्या के प्रयास के मामले में फरार है चौधरी

  
Last Updated:  अगस्त 25, 2021 " 02:46 अपराह्न"

ad

रतलाम: युवक काग्रेंस के पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी के अवैध अतिक्रमण पर चली जेसीबी,हत्या के प्रयास के मामले में फरार है चौधरी

रतलाम| युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए आफिस को आज प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से धवस्त कर दिया| संजय चौधरी पर रक्षाबन्धन के दिन एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का आरोप है| उक्त घटना के बाद से वह फरार है| अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही उसी घटना के परिप्रेक्ष्य में की गई है।
उल्लेखनीय है कि संजय चौधरी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर रक्षाबन्धन के दिन शंकर राठौड और गोपाल पंवार पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में माणकचौक पुलिस ने संजय चौधरी और उसके साथियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था। घटना के बाद से ही चौधरी फरार है| बताया जाता है कि उसके विरुद्ध करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। प्रशासन ने उसके विरुद्ध रासुका की कार्यवाही भी प्रस्तावित की है।
पुलिस रेकार्ड में गुण्डे के रुप में दर्ज संजय चौधरी ने त्रिपोलिया गेट के पास शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अपना आफिस बना रखा था| यह अतिक्रमण कई वर्षों से चला आ रहा था,लेकिन हत्या के प्रयास की वारदात करने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आज उसके आफिस को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया|
नगर निगम की जेसीबी ने एसडीएम अभिषेक गेहलोत की मौजूदगी में संजय चौधरी का अतिक्रमण ध्वस्त किया। इस मौके पर निगम के अधिकारी और बडी संख्या में पुलिस बल तैनात था। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को देखने के लिए घटनास्थल पर बडी संख्या में लोगों की भीड एकत्रित हो गई थी।
घटनास्थल पर मौजूद मीडीयाकर्मियों से चर्चा करते हुए एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने बताया कि संजय चौधरी पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है और वह सूचिबद्ध गुण्डा है। उसके द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर आफिस बनाया गया था। श्री गेहलोत ने बताया कि संजय चौधरी के खिलाफ रासुका की कार्यवाही भी की जा रही है।

 413 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *