करीब 7 एकड़ सीलिंग एवं शासकीय भूमि को भू-माफिया के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

  
Last Updated:  अक्टूबर 6, 2021 " 06:05 अपराह्न"

जबलपुर। कलेेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन ने आज नगर निगम एवं पुलिस के सहयोग से आधारताल अनुविभाग के अंतर्गत महाराजपुर एवं सुहागी में करीब 7 एकड़ सीलिंग एवं शासकीय भूमि को भू-माफिया के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई इस जमीन पर करीब 2 करोड़ रुपए के निर्माणों को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया है।तहसीलदार आधारताल राजेश सिंह के अनुसार एसडीएम आधारताल नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में महाराजपुर में खसरा नम्बर 126 एवं 127 की करीब 4 एकड़ भूमि पर बड़ी ओमती निवासी यूसुफ खान के कब्जे से मुक्त कराया गया है।

यूसुफ द्वारा इस भूमि पर कॉलोनी बनाई जा रही थी और खसरा नम्बर 125 की भूमि का विक्रय कर खरीददारों को सीलिंग की इस भूमि पर कब्जा कराया जा रहा था।
तहसीलदार आधारताल के अनुसार अतिक्रमण और अवैध निर्माण से मुक्त कराई गई इस भूमि की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है ।तहसीलदार आधारताल के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि पर पांच-छह लोगों द्वारा निर्माण किया जा रहा था। करीब एक करोड़ की कीमत के इन निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया गया है ।

तहसीलदार आधारताल के अनुसार आज बुधवार को सुहागी में खसरा नम्बर 11 की करीब एक एकड़ शासकीय भूमि को तथा सुहागी में ही खसरा नम्बर 280 की दो एकड़ शासकीय भूमि को भी भू- माफिया के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है ।सुहागी के खसरा नम्बर 11 की भूमि पर अबरार हुसैन एवं अन्य ने कब्जा कर रखा था, जबकि खसरा नम्बर 280 की महिला एवं बाल विकास विभाग को आवंटित दो एकड़ स्थानों पर मुकेश दुबे का अवैध कब्जा था।
तहसीलदार आधारताल के अनुसार खसरा नम्बर 11 की एक एकड़ शासकीय भूमि का बाजार मूल्य करीब चार करोड़ रुपये तथा खसरा नम्बर 280 की दो एकड़ शासकीय भूमि का बाजार मूल्य लगभग 8 करोड़ रुपये है । इन दोनों स्थानों पर करीब एक करोड़ रुपये के निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया गया है ।

 540 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *