रतलाम: मां को कुएं में धक्का देने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार
Last Updated: अक्टूबर 11, 2021 " 04:54 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना में एक कलयुगी बेटे ने 5000 रूपए के लिए अपनी मां को कुएं में धकेल दिया । शादी के लिए ₹5000 नहीं देने पर मां को धक्का देने वाले कलययुगी बेटे को सैलाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस थाना सैलाना के उप निरीक्षक के एल दायमा ने जानकारी देते हुए बताया कि महालक्ष्मी गली सैलाना निवासी कलाबाई पति स्व घनश्याम ग्वाला के पुत्र पुष्कर ग्वाला जो की नशे का आदि है जिसका इलाज प्रतापगढ़ में चल रहा है, छुट्टी होने पर उसे सैलाना लेकर आए थे। आर्थिक परेशानियां व अन्य तकलीफों के कारण परिवार में आ रही तकलीफों के कारण आरोपी पुष्कर ग्वाले ने अपने मां को कहा कि वह किसी पंडित से मिलकर आया है और पंडित जी ने पूजा करने का बोला है, इस प्रकार की पूजा करने के बाद परिवार की सब समस्या दूर हो जाएगी, आरोपी की बात मानकर कलाबाई आरोपी के साथ व्यास चौक स्थित कुँए के पास रात्रि में गई हाथ में नारियल लेकरआंखे बंद कर ओम नमः शिवाय का जप करने लगे कि अचानक आरोपी ने पीछे से धक्का देकर कलाबाई को कुएं में गिरा दिया और वहां से भाग गया, चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आए और उन्हें बाहर निकाला । कुएं में गिरने और बाहर निकालने के बीच मची अफरा-तफरी में फरियादी कलाबाई बेहोश हो गई जिस पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया बताया जाता है कि फरियादी लगभग 5 से 6 घंटे बेहोश रही । घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकला था। सैलाना पुलिस का खुफिया तंत्र इन दिनों बहुत ही शानदार काम कर रहा है कि अभी कुछ दिनों पुर्व ही सैलाना जेल से भागे आरोपी को बांसवाड़ा से धर दबोचा और अब 30 सितंबर को घटित घटना के आरोपी को मुखबिर की सूचना के आधार पर सैलाना पुलिस ने आज दोपहर 11:00 बजे के आसपास जनपद कार्यालय के पीछे से आरोपी को धर दबोचा। फरियादी कलाबाई ग्वाला कि रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया है।