लूट के आरोपी गिरफ्तार, आरोपियो के कब्जे से लूटे गए सोने चांदी के जेवरात जप्त-

  
Last Updated:  अक्टूबर 17, 2021 " 10:32 अपराह्न"

उमरिया। थाना कोतवाली अंतर्गत फरियादी आशीष सोनी पिता द्वारिका प्रसाद सोनी निवासी पुराना पडाव उमरिया द्वारा थाना कोतवाली उमरिया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि फरियादी कि इमामबाडा के सामने माया ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है । 16 अक्टूबर 2021 को दो अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की अपाचे मोटर साइकिल से आए , जिनमे से एक व्यक्ति मोटर साइकिल बैठा रहा एवं दूसरा व्यक्ति दुकान के अंदर आया और बोला सोने की झुमकी दे दो ,जैसे ही फरियादी ने सोने की झुमकी देने के लिए प्लास्टिक का बाक्स निकाला तो वह व्यक्ति उससे सोने चांदी से भरा बाक्स छीनकर दुकान से बाहर दौड़कर आया और मोटर सायकल से भाग गए । उक्त प्लास्टिक बाक्स मे सोना चांदी के जेवरात कुल कीमती 122550 रूपये का था । फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कोतवाली में धारा 451,392 ताहि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं डीएसपी अजाक भारती जाट के निर्देशन मे तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली सुन्द्रेश कुमार मेरावी के नेतृत्व में आरोपियो की तलाश हेतु एक टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर जनता के सहयोग से दोनो अज्ञात आरोपियो निवासी जिला कौशाम्बी उत्तर प्रदेश, को पकड़ा गया , आरोपियो कब्जे से लूटे गए सोने चांदी के जेवरात कीमती 122550 एवं एक सफेद रंग की अपाचे मोटर सायकल कीमती 80 हजार कुल मसरूका कीमती 202550 रूपये का जप्त किया गया । साथ ही आरोपियो से बारीकी से पूछताछ कर उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह मेरावी ,उनि बालेन्द्र शर्मा ,सउनि सुभाष यादव ,सउनि बृजेश सिंह ,प्रआर 23 दिलीप गुप्ता, प्रआर 143 सरमन सेन ,प्रआर 180 राजेन्द्र सिंह, प्रआर 230 अवधेश यादव , आर 304 शिशुपाल यादव, आर 147 जगदीश तिवारी ,आर 186 शिवकुमार ,आर 320 प्रवेश कुमार तथा आर 271 सुरेन्द्र शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही है ।

 472 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *