रतलाम: गौरक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष को मारी गोली, समझ रहे थे पत्थर, डॉक्टर ने चोट से कारतूस बाहर निकाला-
Last Updated: अक्टूबर 25, 2021 " 12:05 पूर्वाह्न"
रतलाम। शनिवार रात सेजावता महू- नीमच हाईवे पर सेजावता फंटे के पास अपने साथी के साथ दोपहिया वाहन पर सवार गोरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष के हाथ में चोट लगी, अचानक पहुंची चोट को रात में सोचा की रास्ते में गिट्टी उचटकर हाथ में लगी है, इसपर पत्थर की चोट समझकर रात में पट्टी करवा ली। लेकिन सुबह दर्द बढ़ने पर गौरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने चोट के अंदर से कारतूस बाहर निकाला । जख्म से गोली निकलने के बाद बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए और जांच की मांग की। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सेजावता फोरलेन के निकट से रात करीब 11.30 बजे गौरक्षा हिंदू दल के 22 वर्षीय जिलाध्यक्ष सुभाष पाटीदार अपने साथी पवन मीणा के साथ मोटरसाइकिल से रतलाम की तरफ आ रहे थे। सेजावता के निकट उनकी बाइक को एक पिकअप ने ओवरटेक किया। इस दौरान आवाज आई और सुभाष की हथेली पर चोट लगी सुभाष ने सोचा की पत्थर उच्चटकर लगा होगा।
घायल युवक सुभाष पाटीदार ने बताया कि, पवन मीणा के घर पर जाकर सामान्य चोट समझकर उसपर पट्टी बंधवा ली। सुबह तक आराम नहीं मिलने पर जब वह जिला अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने हाथ से गोली निकाल कर घायल युवक को चोंका दिया। अस्पताल में हाथ में से गोली निकलने की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।