खेत में खुले में रखी चार हजार क्विंटल अमानक धान जप्त-

  
Last Updated:  नवम्बर 29, 2021 " 10:07 अपराह्न"

जबलपुर। किसानों की आड़ लेकर धान उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने की व्यापारियों एवं बिचौलियों की कोशिशों पर सख्ती से लगाम लगाने तथा दोषी व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिले भर में गोदामों, धान मिलों, भंडारण स्थलों एवं वाहनों की लगातार आकस्मिक जाँच की जा रही है।
   इसी सिलसिले में आज नायब तहसीलदार पाटन सुरभि जैन के नेतृत्व में पाटन में शहपुरा मार्ग स्थित धान मिल मृदंग इंडस्ट्री एवं शारदा वेयर हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा धान के स्टॉक की जाँच की गई।
   नायब तहसीलदार पाटन के अनुसार निरीक्षण के दौरान मृदंग इंडस्ट्री में शासकीय धान की मिलिंग की जा रही थी। इसी तरह शारदा वेयर हाउस में मीनू जैन की 200 बोरी पतली धान रखी पाई गई। यहाँ मोटी धान का भंडारण नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान ही ग्राम कैमोरी में कृषक सुखचैन साहू के खेत में रखी पाई गई लगभग चार हजार क्विंटल अमानक धान को जप्त कर लिया गया तथा भूस्वामी की सुपुर्दगी में दे दिया गया। नायब तहसीलदार पाटन के अनुसार खेत में खुले में रखी पाई गई इस अमानक धान की जांच की जा रही है। कार्यवाही में सहकारिता निरीक्षक विवेक जैन, मंडी सचिव सुनील पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 509 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *