Ratlam: सैलाना में भाजपा उम्मीदवार संगीता विजय चारेल ने नामांकन दाखिल किया, प्रभावी रैली निकाली,
Last Updated: अक्टूबर 30, 2023 " 04:41 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना। मध्य प्रदेश में विधानसभा उम्मीदवारो के नामांकन दाखिल किया जा रहें हैं, इसी कड़ी में सैलाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार संगीता विजय चारेल ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नगर के दिलिप मार्ग स्थित खाकी बाबा हनुमान मंदिर से भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं और समर्थको के साथ विशाल रैली निकाली और नामांकन दाखिल किया।
भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल की नामांकन रैली नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी जहा कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी और रैली का पुष्पों से स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याक्षी संगीता चारेल की इस नामांकन रैली में आदिवासी संस्कृति की छाप देखने को मिली जहा क्षेत्र के आदिवासी युवा इस रैली में पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों से नाचते गाते रेली में शामिल थे।रेली नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई हाय स्कूल पहुंच सभा में परिवर्तित हो गई।भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल ने उक्त सभा को सम्बोधित करते हुए काग्रेस सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर सैलाना की उपेक्षा और अपने पूर्व के कार्यकाल वो भाजपा सरकार के विकास कार्यों को बताया और उपस्थित जनसमूह से इस चुनाव में अभिवादन कर आशीर्वाद मांगा।आमजनों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में प्रभाव पूर्ण रही बहुत समय बाद भाजपा की ऐसी रैली निकाली गई। भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल की इस नामांकन रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,पूर्व मंडी अध्यक्ष विजय चारेल, मण्डल अध्यक्ष श्याम धाकड़,मोतीलाल निनामा शंभू सिंह गणावा, लाल बिहारी वसुनिया, हेमचन्द डामर,प्रदीप शर्मा, रवि ग्वाले,किशोर कसेरा, चरण सिंह जाट,कुलदीप सिलावट,मुकेश पटेल,दिनेश आसरा,विशाल धाबाई, दिनेश परगी,रवि कसेरा मोहम्मद उस्मान सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।