Ratlam:हम विकास के नाम पर वोट मांग रहै है- श्रीमती चारेल

  
Last Updated:  नवम्बर 7, 2023 " 08:05 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। सैलाना विधान सभा क्षेत्र के सरवन मंडल में मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार संगीता चारेल ने महाजनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा की। नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए संगीता विजय चारेल ने कहा कि हम विकास के नाम पर वोट मांग रहै है। हमने पुरी विधानसभा को अपना घर समझा ओर दो हजार करोड के विकास कार्य करवाए। पहले क्षेत्र मे सिंचाई के लिए तालाब बिजली नही थी हमने कई तालाब बनवाए जिससे क्षेत्र मे अधिक सिंचाई हो सके जगह-जगह बिजली के ट्रांसफर लगवाए ताकि हमारे किसानो को सही बिजली मिल सके एक समय वो था जब किसान सिंचाई के लिए खेत मे जाता था तो दुसरा स्टाटर के पास बैठता था जिससे बिजली आते ही मोटर चालु कर सके। लेकिन आज पर्याप्त बिजली मिल रही है। इस दौरान विधानसभा प्रभारी कर्णसिंह परमाल, मोर्चा जिला अध्यक्ष शम्भु सिंह गणावा, वरिष्ठ नेता डॉ सुशील कपुर, मंडल अध्यक्ष बापू सिंह मईडा, प्रदेश के सोशल मीडिया सहयोजक शैतान पटेल ने सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल को वोट देने का आह्वान किया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री भैरुसिंह निनामा, सुनील तोतला, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल सरवन सरपंच सम्भुडी बाई भाभर, वरिष्ठ नेता भीमा जी निनामा सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,082 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *