Ratlam:पोस्टल बैलट के संबंध में रिटर्निग अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए
Last Updated: नवम्बर 13, 2023 " 06:02 अपराह्न"
रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत पोस्टल बैलट के संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जिले के समस्त रिटर्निंग अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्देशों में कहा गया है कि विधानसभा निर्वाचन के लिए जिले से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के कतिपय पोस्टल बेलेट यदि विलंब से अन्य जिला नोडल अधिकारी पोस्ट द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं तो उनसे संबंधित निर्वाचक फैसिलिटेशन सेंटर से मतदान कर सकेंगे। अन्य जिलों से प्राप्त डाक मत पत्र लिफाफे प्रतिदिन जिला नोडल अधिकारी पोस्टल बेलेट द्वारा रिटर्निंग अधिकारियों को भेजे जा रहे हैं इसलिए दिनांक 14, 15, 16 नवंबर को फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण रिटर्निंग अधिकारी करवाएंगे। अन्य जिलों के फैसिलिटेशन टीम वही होगी जो अन्य निर्वाचकों के फैसिलिटेशन हेतु पूर्व में बनाई गई थी तथा अनुप्रमाणन अधिकारी भी पूर्व अनुसार ही होंगे।
विधानसभा क्षेत्र से अन्य जिलों के लिए बनाए जाने वाले फैसिलिटेशन सेंटर से प्राप्त डाक मत पत्रों को प्रतिदिन स्ट्रांग रूम में जिलेवार विधानसभावार सुरक्षित रखेंगे। 18 नवंबर को संबंधित जिले के जिला नोडल अधिकारी पोस्ट को भेजेंगे। सुरक्षा व्यवस्था इस प्रकार होगी जिस प्रकार रिटर्निंग ऑफिसर मुख्यालय से मतगणना केंद्र तक स्थानांतरण के लिए पोस्टल बैलट भेजने के लिए प्रक्रिया अपनाई जाती है।