MP News: रेलवे स्टेशन पर दो लोगो ने फर्जी जीआरपी अफसर बनकर महिला के साथ दरिंदगी की

  
Last Updated:  नवम्बर 27, 2023 " 04:15 अपराह्न"

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से एक चौंकाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है, यहाँ मुंगावली रेलवे स्टेशन पर अपने पति के साथ ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना का खुलासा हुआ है।

पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों अज्ञात आरोपियों ने स्वयं को जीआरपी (गवर्मेंट रेलवे पुलिस)(GRP) से जुड़ा बताया था। जीआरपी थाना प्रभारी जेएल अहिरवार ने बताया कि महिला की शिकायत पर दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

पुलिस (Police) से प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात लगभग 11 बजे की है, जिसकी खबर उन्हें शनिवार प्रातः तकरीबन 4 बजे मिली। पुलिस ने बताया, चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ भोपाल-जोधपुर ट्रेन से जयपुर जाने के लिए मुंगावली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन छूट जाने की वजह से पति-पत्नी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर अगली ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी दो व्यक्ति आए तथा स्वयं को जीआरपी स्टाफ बताते हुए महिला एवं उसके पति से पूछताछ करने लगे।

अपराधियों ने महिला के पति से टिकट(ticket) एवं आधार कार्ड मांगे तथा उसी दौरान ही एक शख्स ने महिला के पति से कहा कि तुम्हारे पास टिकट(ticket) नहीं है, इसलिए तुम्हें साहब ऑफिस बुला रहे हैं। यह कहकर वह पति को लेकर एक तरफ चला गया, जबकि दूसरा व्यक्ति वहीं खड़ा रहा, कुछ देर पश्चात् उसने महिला से कहा कि तुम्हें भी साहब बुला रहे हैं। तत्पश्चात, वह महिला को लेकर स्टेशन के पीछे झाड़ियों में चला गया तथा महिला के साथ बलात्कार किया। कुछ देर पश्चात पहला आरोपी भी अकेला ही लौट आया और उसने भी महिला के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद महिला स्टेशन पर पहुंची तथा डायल 100 पर वारदात की खबर दी। महिला की शिकायत पर मुुंगावली पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची एवं अशोकनगर जीआरपी(GRP) को इसकी खबर दी। जीआरपी पुलिस (GRP Police) अशोकनगर ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 772 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *