Ratlam:शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुनीता को मिला गोल्ड मेडल

  
Last Updated:  दिसम्बर 8, 2023 " 06:41 अपराह्न"

रतलाम। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की छात्राओं को सफलता मिली है । जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह एवं प्राचार्य गणतंत्र मेहता ने बताया कि राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया है।

 इस स्पर्धा में कक्षा 11की पायल कटारा ने 3000 मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता तथा कक्षा 9वीं की छात्रा सुनीता डामोर ने 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। खेल प्रशिक्षक अदिति भदौरिया के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सुनीता डामोर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। सुनीता इसके साथ ही शालेय शिक्षा खेल स्पर्धा के लिए चयनित हुई है। संस्था के शिक्षकों ने छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 796 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *