Ratlam:थाना नामली क्षेत्र मे 8 लाईन पर नाले मे पड़ी कार से जप्तशुदा डोडाचुरा के आरोपीयो का किया पर्दाफाश

  
Last Updated:  दिसम्बर 11, 2023 " 09:27 अपराह्न"

थाना नामली क्षेत्र मे 8 लाईन पर नाले मे पड़ी कार से जप्तशुदा डोडाचुरा के आरोपीयो का किया पर्दाफाश

रतलाम। जिले में हो रही मादक पदार्श की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना नामली जिला रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर स्थान व समय बदलकर वाहन चैकिंग कराई जा रही थी | दिनांक 19.11.23 को थाना नामली पर सूचना प्राप्त हुई की 8 लाईन के चंदौड़िया नाले मे एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ी हुई । पुलिस द्वारा घटना स्थल से ब्रेजा कार क्रमांक GJ09BD7406 को नाले से निकाला गया कार को चैक करते उसमे 06 बोरो मे डोडाचुरा पानी मे गीला होकर भरे पाये गये । उक्त कार एवं डोडाचुरा जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना नामली पर अप.क्र.449/23 धारा 8/15 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण की त्वरीत कार्यवाही करने हेतू अग्रीम विवेचना निरी.प्रिती कटारे द्वारा करते वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशन मे टीम गठीत की गयी। विवेचना के दौरान जप्तशुदा कार के संबंध मे जानकारी प्राप्त करने पर कार देवीसिंह उर्फ देवु पिता चंदनसिंह नि.बांधा गंगासरा थाना सेडवा जिला बाडमेरा की होना पाया गई, जिसे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी से पुछताछ करते उक्त डोडाचुरा भवानीसिंह पिता प्रेमसिंह नि.ग्राम मुदड़ी जिला मंदसौर से डोडाचुरा लाना बताया। आरोपी भवानीसिंह पिता प्रेमसिंह उम्र 54 साल नि.ग्राम मुंदड़ी थाना वायडी नगर जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया जाकर उक्त डोडाचुरा के संबंध मे पुछताछ करते बताया की मेरे पिता जी के नाम से अफीम का पट्टा हे, मैने मेरे पिता जी लकवे की बीमारी से पीड़ित हे, मैने मेरे पिता जी से छुपा कर डोडाचुरा रखा था जो आरोपी देवीसिंह को दिनांक 19.11.23 को दिया। आरोपी देवीसिंह का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर आरोपी द्वारा घटना दिनांक को उपयोग किया गया वाहन के दस्तावेज उसके निवास स्थान बाडमेर से जप्त किया जाना शेंष होकर विवेचना जारी है ।

गिरफ्तार आरोपी – 1.देवीसिंह उर्फ देवु पिता चंदनसिंह उम्र 40 साल नि.बांधा गंगासरा थाना सेडवा जिला बाडमेर राजस्थान 2. भवानीसिंह पिता प्रेमसिंह उम्र 54 साल नि.ग्राम मुंदड़ी थाना वायडी नगर जिला मंदसौर

जप्त मश्रूका– मारुती ब्रेजा कार क्रमांक GJ09BD7406 एवं 06 बोरो मे भरा डोडाचुरा 2 क्वीटल 41 किलो 400 ग्राम गीला।

सराहनीय भूमिका– निरी.धर्मेन्द्र शिवहरे , उनि.सचिन डावर , कार्य.निरीक्षक प्रिति कटारे थाना प्रभारी थाना माणकचौक रतलाम, सउनि.बसील गणावा , कार्य.प्रआर 781 नरेन्द्र चावडा,कार्य.प्रआर 416 दिलीपसिह रावत , प्रआर.67 राहुल जाट थाना नामली , आर.795 संदीप सिंह भदौरिया थाना माणकचौक , सायबर सैल टीम उनि.अमीत शर्मा, आर.विपुल भावसार, आर.राहुल पाटीदार।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 846 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *