पीएमएवाय शहरी में 1087 हितग्राहियों को घर बनाने 8 करोड़ 68 लाख जारी

  
Last Updated:  दिसम्बर 15, 2023 " 06:48 अपराह्न"

पीएमएवाय शहरी में 1087 हितग्राहियों को घर बनाने 8 करोड़ 68 लाख जारी

रतलाम। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 1087 हितग्राहियों को घर बनाने के लिये 8 करोड़ 68 लाख 75 हजार रूपये जारी किये गये हैं। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 127 हितग्राहियों को एक करोड़ 27 लाख, द्वितीय किश्त के रूप में 524 हितग्राहियों को 5 करोड़ 24 लाख और तृतीय किश्त के रूप में 436 हितग्राहियों को 2 करोड़ 17 लाख 75 हजार रूपये जारी किये गये हैं।

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने बताया है कि प्रथम किश्त की राशि यूनिक स्तर की जियो टेगिंग, द्वितीय किश्त लिंटल स्तर की जियो टेगिंग और तृतीय किश्त कम्पलीट स्तर की जियो टेगिंग के आधार पर जारी की गयी है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 700 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *