Ratlam: करणी सेना (सर्व समाज) द्वारा गोमामेड़ी को श्रद्धांजलि दी

  
Last Updated:  दिसम्बर 17, 2023 " 03:09 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के निधन पर सैलाना करणी सेना, सैलाना द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। कुछ दिनों पूर्व ही सुखदेव सिंह गोमामेडी की हमलावरों द्वारा निर्माण हत्या कर दी गई थी और हमलावरों के विरुद्ध आक्रोशित लोगों ने राजस्थान ही नही देश के कई हिस्सों में आंदोलन भी किया था। करणी सेना सर्व समाज सैलाना द्वारा मांगलिक भवन जूनावास में श्रद्धांजलि सभा में सैलाना के राजा साहब विक्रम सिंह राठौर ने गोमामेड़ी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। करणी सेना अध्यक्ष शेरसिंह राठौर ने गोमामेड़ी के बारे में बताया की समाज के सभी वर्गों को साथ में ले कर चलने वाले थे, सवर्ण वर्ग के लिए आरक्षण आर्थिक आधार पर करने,सर्व समाज में आपसी प्रेम समरसता को बढ़ावा देने के लिए प्रखर रहे। कार्यक्रम में जितेन्द्र सिंह राठौर, धर्मेन्द्र सिंह राठौर सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सर्व समाज सैलाना के रणजीत सिंह सोनगरा, गुलशन चौहान, प्रभात शर्मा अंकित, विनय सिंह कई गणमान्य द्वारा गोगामेड़ी के चित्र पर माल्या अर्पण कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अंत में धर्मेंद्र सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 613 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *