Ratlam: विकसित भारत संकल्प यात्रा का सैलाना में स्वागत हुआ

  
Last Updated:  दिसम्बर 26, 2023 " 01:01 अपराह्न"

रतलाम/ सैलाना। विकसित भारत संकल्प यात्रा आज दिनांक 26,12,23 को सैलाना पहुंची जहा नगर परिषद सैलाना द्वारा आयोजित सैलाना के वार्ड नं 1 में समारोह में स्वागत किया गया।यात्रा के मुख्य अतिथि सासद गुमान डामोर रहे। सांसद ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में नव निर्वाचित विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा सम्बोधित किया गया। सांसद डामोर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में बताया की तक प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी यात्रा हे जिसका उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं को आम जन तक पहुंचना है। कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद सैलाना द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितह्राहियो को हितग्राही पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीता चारेल द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जनपद अध्य्क्ष केलाशी चारेल, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, विधायक प्रतिनिधि विक्रम चारेल,पार्षद विशाल धाबाई, पार्षद मुकेश पाटीदार राजेश पाटीदार व अन्य जन प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण cmo अनिल जोशी द्वारा दीया गया,।संचालन मुनींद्र दुबे द्वारा किया गया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 618 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *