Ratlam:कलेक्टर के निर्देश पर अभियान के तहत गुरुवार को 85 बसे चेक की गई, एक बस जब्त

  
Last Updated:  दिसम्बर 29, 2023 " 11:09 पूर्वाह्न"

रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर बसो की चेकिंग के विशेष अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पुलिस द्वारा रतलाम शहर के प्रमुख मार्गो, बस स्टैंड तथा जिले के अन्य स्थानों पर 85 बसे चेक की गई, इस दौरान एक बस जब्त की गई।

गुना बस हादसा के दृष्टिगत रतलाम जिले में गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.) के निर्देशन में उपपुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी सूबेदार अनोखीलाल परमार, उनि होतीलाल विश्वकर्मा, सउनि गणेश शर्मा एवं हमराह फोर्स यातायात रतलाम द्वारा जिला रतलाम के प्रमुख मार्गो व बस स्टेण्डों पर यात्री बसो की गहन चैकिंग कर बसों का परमीट, फिटनेश, बीमा आदि वाहन सम्बंधी वेध दस्तावेजो की चैकिंग कर कुल 85 बसों की चैकिंग की गई।
बस चैकिंग के दौरान बस क्रमांक MP41P0673 बीना फिटनेस की पाये जाने पर शहर जावरा में जप्त की गई है। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु रतलाम जिले सभी वाहनों की चेकिंग रतलाम पुलिस द्वारा की जा रही है जिसके अंतर्गत सभी वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट चेक किए जाएंगे, सभी वाहन चालकों को अपना फिटनेस सर्टिफिकेट विंड स्क्रीन पर चश्मा करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। जिले में निरंतर अभियान चलाकर चेकिंग कार्यवाही जारी रहेगी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 635 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *