MP news: संविदा पर नियुक्त प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त.

  
Last Updated:  जनवरी 16, 2024 " 10:45 पूर्वाह्न"

ऐसा हीन कार्य करने वाले किसी भी शख्स को शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है: CM
Dr Yadav

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक द्वारा निगम मुख्यालय भोपाल में संविदा पर नियुक्त प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इस संबंध में सोमवार देर शाम आदेश जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) ने कहा है की घोर निंदनीय और अमर्यादित कृत्य करने वाले बीज निगम के प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं हैं। ऐसा हीन कार्य करने वाले किसी भी शख्स को शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उल्लेखनीय है कि निगम मुख्यालय पदस्थ तंतुवाय द्वारा एक साक्षात्कार में चयन के लिए छात्रा से व्हाट्सएप कॉल पर कदाचार संबंधी वार्तालाप किया गया था, जिसकी छात्रा द्वारा की गई शिकायत की जांच क्राइम ब्रांच ग्वालियर द्वारा की गई। शिकायत को सही पाया गया।

शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि तंतुवाय द्वारा किया गया कृत्य घोर निंदनीय एवं कदाचार की श्रेणी में आता है। साथ ही संविदा सेवा नियमों की शर्तों के उल्लंघन की श्रेणी में भी आता है। शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तंतुवाय की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 782 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *