Ratlam: सैलाना पुलिस ने बदमाशो को धर दबोचा, कान पकड़ निकला जुलूस, रासुका लगाई, जेल भेजा, video

  
Last Updated:  जनवरी 19, 2024 " 04:01 अपराह्न"

रतलाम/ सैलाना। जिले की सैलाना पुलिस ने क्षेत्र में आतंक मचा रहे दो बदमाशों संदीप जाट और हर्ष गुर्जर को धर लिया और रासुका के तहत भेरूगढ़ उज्जैन जेल भेजा। सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान ने पत्रकारों को दि गई जानकारी में बताया की बदमाश संदीप जाट और हर्ष गुर्जर कई समय से सैलाना क्षेत्र में अशांति किए हुए थे, जिनके विरुद्ध पुलिस थाना सैलाना में पहले भी कई प्रकरण दर्ज है।

3 दिनों पूर्व ही दोनों बदमाशों ने क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया था और उसके बाद से ही वे लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक रतलाम के नेतृत्व एसडीओपी सैलानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना और उनकी पूरी टीम सतत इन फरार बदमाशों को पकड़ने में लगी हुई थी दोनों बदमाश लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे जिससे पुलिस को भारी मशक्कत भी करनी पड़ी। आज ही मुखबिर से यह जानकारी मिली कि दोनों बदमाश सैलाना क्षेत्र मैं देखे गए हैं और वह बाहर भागने की फिराक में है। थाना प्रभारी अयूब खान ने सटीक सूचना के आधार पर बदमाशों की घेरा बंदी कर उन्हें धर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने के शासकीय वाहन में तकनीकी खराबी होने के कारण सैलाना पुलिस उक्त दोनों बदमाशों को अपनी सुरक्षा में थाने लाई है। दोनों बदमाशों के बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बदमाश गंभीर प्रवृत्ति के बदमाश है और उनके डर से क्षेत्र के कई पीड़ित व्यक्ति थाने में अपने शिकायत भी दर्ज नहीं करवाते थे जिससे उनके हौसले बढ़ रहे थे पुलिस ने सटीक कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की है। पुलिस थाना प्रभारी अयूब खान ने आमजन से अपील की है किअन्य किसी भी विषय में कोई परेशानी आने पर घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस को सूचना देवे। बदमाशों के पकड़ने की कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिव यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश मेघवाल, सतीश परमार, शोभाराम चौहान सहित अन्य पुलिस कर्मियों की भी सराहनी भूमिका रही।

Video

 1,483 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *