Ratlam: किसान के घऱ से चोरी गये 07 लाख को सैलाना पुलिस द्वारा आरोपी से किया जप्त

  
Last Updated:  मार्च 2, 2024 " 08:08 अपराह्न"

रतलाम। दिनांक 01.03.2024 को थाना सैलाना पर फरियादी दिलीप पिता चतर सिंह राठौड़ उम्र 38 साल निवासी ग्रआम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 28.02.2024 को उसके घर में रखे गेहूँ से भरे प्लास्टिक का कट्टा जिसमें एक स्टील के बक्से में रकम(ज्वेलरी) कीमती लगभग तीन लाख रुपये व चार लाख रुपये नगद को प्लास्टिक कट्टे सहित कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है । सूचना पर थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 83/24 धारा 380भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा घटना को संज्ञान में लेते त्वरित कार्यवाही हेतु किसान के चोरी गये रकम व पैसे बारामद करने हेतु दिशा -निर्देश दिये गये एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी सैलाना के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते थाना सैलाना द्वारा टीम गठित कर सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये व आस पास के लोगो से गहन पूछताछ की गयी । पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र के जरिये सूचना प्राप्त होने पर आरोपी विरेन्द्र उर्फ विक्रम सिंह पिता विशाल सिंह निवासी कलूखेड़ी को जावरा चौपाटी से गिरफ्तार किया गया आरोपी से पूछताछ कर आरोपी की निशादेही से आरोपी के खेत ग्राम कलूखेड़ी से चोरी गया संपूर्ण मश्रुका जप्त किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी-
विरेन्द्र उर्फ विक्रम सिंह पिता विशाल सिंह निवासी कलूखेड़ी

जप्त मश्रुका-
1.एक स्टील के डिब्बे में एक सोने हार, एक सोने की चेन ,दो सोने की अगूँठी,दो सोने की चूड़ी,चाँदी की पायजेब रकम कीमती लगभग तीन लाख रुपये
2.चार लाख नगद रुपये
कुल जप्त मश्रुका 7 लाख रुपये कीमती

सराहनीय भुमिका –
उनि पंकज राजपूत ,एचसी. देलीप देसाई, एचसी. हेमंत जाट ,एचसी अनिरुद्ध , आर. दिलीप दामा ,सै. धर्मेन्द्र जाट ,सै. दथरथ

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 806 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *