Ratlam: नगर पालिक निगम आयुक्त निलंबित

  
Last Updated:  मार्च 12, 2024 " 06:07 अपराह्न"

रतलाम। रतलाम नगर पालिक निगम में कुछ समय से गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें मिलने पर नगर निगम रतलाम आयुक्त अखिलेश गहरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं।

आयुक्त नगरीय प्रशासन विकास म.प्र. भोपाल के जांच प्रतिवेदन के अनुसार रतलाम में सिविल सेंटर के 22 प्लाट की रजिस्ट्री विभिन्न व्यक्तियों के नाम करवा दी गई हैं। इस संबंध में एम.आई सी. अथवा परिषद से क्षसम अनुमति प्राप्त नहीं की। रजिस्ट्री की कार्यवाही अधिकारियों एवं खरीदारों के मध्य कूट रचित तरीके से रजिस्ट्री होना दिखती है। जांच प्रतिवेदन में कई गंभीर अनियमितताएं भी मिली है।
नगर पालिक निगम आयुक्त रतलाम अखिलेश गहरवार को निलंबित किया गया है, निलंबन अवधि में अखिलेश गहरवार का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन संभाग उज्जैन रहेगा। निलंबन कि अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 780 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *