Ratlam:जिले के 12 एकल समूहों में से 09 मदिरा दुकान एकल समूहों का निष्पादन

  
Last Updated:  मार्च 13, 2024 " 07:47 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में गठित जिला निष्पादन समिति द्वारा 11 मार्च को रतलाम जिले की 99 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के 12 एकल समूहों में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन की कार्यवाही की गई।सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि निष्पादन की कार्यवाही में जिले के 12 एकल समूहों में से 09 मदिरा दुकान एकल समूहों के निष्पादन की कार्यवाही में उनके आरक्षित मूल्य राशि रुपये 2 अरब 41 करोड 05 लाख 99 हजार 682 के विरूद्ध राशि रुपये 2 अरब 58 करोड, 76 लाख 36 हजार 970 के ऑफर प्राप्त हुए जो शासन द्वारा निर्धारित 15 प्रतिशत वृद्धि को प्राप्त करने के पश्चात समग्र में 7.34 प्रतिशत और अधिक है तथा वर्तमान वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य से 23.44 प्रतिशत अधिक है।इस प्रकार जिले के कुल आरक्षित मूल्य का 83.45 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हो चुका है। शेष 03 मदिरा दुकान एकल समूहों के निष्पादन की कार्यवाही शासन निर्देशानुसार ई-टेण्डर आमंत्रित किये जाकर 15 मार्च को दोपहर 2-30 बजे नवीन कलेक्टोरेट भवन, रतलाम में की जाएगी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 711 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *