Ratlam:लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी का ग्रामीण एवं शहर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क 3 मई को

  
Last Updated:  मई 2, 2024 " 06:50 अपराह्न"

लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी रतलाम ग्रामीण एवं शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से लेंगी आशीर्वाद

रतलाम। लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार में तेजी आ रही है। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान 03 मई को रतलाम जिले के ग्रामीण और शहर विधानसभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त करेगी। जनसंपर्क के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौहान 03 मई को अपने जनसंपर्क की शुरुआत रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के डेलनपुर ग्राम से प्रातः 08ः00 बजे करेगी। वे प्रातः 10ः00 बजे ग्राम पलसोड़ा, 11ः00 बजे सागोद, 11ः30 बजे कनेरी, दोपहर 01ः00 बजे तीतरी, 02ः30 बजे कुंआझागर, 03ः00 बजे रूपाखेड़ा एवं फिर नलकुई एवं धराड़ ग्राम में जनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू होगी। रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती चौहान का जनसंपर्क शाम 04ः00 बजे नाहरपुरा से आरंभ होगा, फिर रैली के रूप में डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, बजाजखाना, गणेश देवरी, नीमचौक, हरदेवलाला की पिपली, रानी जी का मंदिर होते हुए शहीद चौक पहुंचकर जनसंपर्क का समापन होगा।
भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, ग्रामीण विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सह संयोजक अशोक पंड्या, शहर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़ सहित भाजपा जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से जनसंपर्क के दौरान अधिक से अधिक उपस्थित रहकर भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद प्रदान करने का आव्हान किया है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 534 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *