Ratlam:विद्युत डीपी मे से आईल चोरी करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  
Last Updated:  मई 3, 2024 " 01:08 पूर्वाह्न"

रतलाम। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्धारा मुखबीर की सूचना पर विद्युत डीपी मे आईल चोरी करने वाले आरोपियो को पकडने मे सफलता मिली है।

दिनांक 01.05.2024 को फरियादी ने सुरपाल सिंह पिता रामसिंह सोंधिया राजपुत उम्र 33 साल निवासी ग्राम छापरी ने सूचना किया कि उसके खेत पर व खेत पडोसी गोकुलसिंह पिता पुर सिंह सोंधिया राजपुत व भेरुलाल पिता मांगीलाल जी पांचाल के खेत पर लगी निजी विध्युत डीपीयो से किन्ही अज्ञात बदमाशो द्धारा 27 अप्रैल एवम 28 अप्रैल की दरमियानी रात्री मे आईल चोरी कर लिया है जिस पर थाना आलोट पर 229/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर आईल चोरी करने वाले आरोपी कृपाल सिंह व सुरेश सिंह निवासी ग्राम आनन्दगढ को गिरफ्तार किया जाकर दो प्लास्टिक की केनो के अंदर भरा डीपी का 70 लीटर आईल व घटना मे प्रयुक्त ट्रेक्टर एवं मोटर सायकल को जप्त किया गया व आरोपियो का न्यायालय से पीआर प्राप्त कर अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-

1, कृपाल सिंह पिता गंगाराम सोंधिया सोंधिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम आनन्दगढ

2, सुरेशसिंह पिता धुलसिंह सोंधिया राजपुत उम्र 40 साल निवासी आनन्दगढ

फरार आरोपी –

1, दाणुसिंह पिता भगवान सिंह सोंधिया राजपुत निवासी आनन्दगढ

2, गुड्डु सिंह उर्फ मोहन सिंह पिता भगवान सिंह सोंधिया राजपुत निवासी आनन्दगढ

बरामद माल – 1, दो प्लास्टिक की केनो के अंदर भरा डीपी का 70 लीटर आईल किमती 9000 रुपये
2.घटना मे प्रयुक्त लाल रंग का महिन्द्रा टेक्टर माडल 585
3.घटना मे प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटर सायकल

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, उनि देवीलाल गुर्जर, उनि कुलदीप डाबी, आर 400 अभिनन्दन, आर 508 आदिल, आर 241 अंकित काला, आर 1198 बाबुलाल मालवीय की मुख्य भुमिका रही है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 642 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *