Ratlam:आबकारी विभाग द्वारा 1 लाख 33 हजार रूपए से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा जब्त

  
Last Updated:  मई 4, 2024 " 09:37 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।

वृत्त प्रभारी सैलाना मीनाक्षी रेवाले द्वारा 4 अप्रैल को ग्राम भेरूघाटा में राजेश पिता शंभू खराड़ी के कब्जे से 30 पाव देशी मदिरा प्लेन 10 कैन बीयर, 6 बॉटल पावर कुल बीयर, महालक्ष्मी गली सैलाना में जितेंद्र पिता दशराथ के कब्जे 15 पाव प्लेन मदिरा, ग्राम कोटडा में कालू पिता नागू चरपोटा के कब्जे 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम सकरावदा में बद्रीलाल पिता नंद गहलोत के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम अंबाकुई में प्रभु पिता हेरजी खराडी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं ग्राम अंबाकूई में नाले किनारे दो स्थनो से 800 किलो एवं 400 किलो महुआ लहान जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए ।

जब्त मदिरा 54 बल्क लीटर एवं 1200 किलो महुआ लहान की कीमत 1,33,230 रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक ए.के. दवे, वंदना अग्रवाल, चेतन वैद, पुष्पराज चौहान, आरक्षक रामचरण पवार, संतोष कुमार नेका,भगवतीलाल सोलंकी, भावना खोड़े, विक्टोरिया डामर, वरुण चौहान सक्रिय भूमिका रही। अपराधों के विरुद्ध इस प्रकार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 729 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *