Ratlam: पुलिस को 10000 रुपए के इनामी फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता
Last Updated: मई 10, 2024 " 11:07 पूर्वाह्न"
रतलाम। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाने के फरार स्थाई वारंटीओ को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवम नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड चौकी सालाखेड़ी पुलिस को अपराध क्रमांक 299/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपी सद्दाम उर्फ इमरान पिता अंसार अली उम्र 30 वर्ष निवासी रतलाम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा 505 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) जब्त की गई थी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी सद्दाम की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा 10,000 (दस हजार) रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। आज दिनांक 09.05.24 को मुखबिर सूचना पर आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय भूमिका– निरीक्षक दिनेश कुमार भोजक थाना प्रभारी स्टेशन रोड, सउनि प्रदीप शर्मा, प्र आर 908 निलेश पाठक, प्र आर 426 कृपाशंकर कटियार, प्र आर 106 लाखन सिंह, आर 628 श्याम दयाल, म. आर प्रतिभा, मयंक व्यास (सायबर सेल), विपुल भावसार (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।