Ratlam:खनन माफियाओं के होंसले बुलंद, शासकीय भूमि से अवैध उत्खनन कर बड़े पैमाने पर खनिज चोरी
Last Updated: मई 24, 2024 " 06:50 अपराह्न"
रतलाम। जिले में बेरोकटोक धड़ल्ले से अवैध उत्खनन हो रहा, शासकीय राजस्व भूमि सहित जलसंसाधन विभाग के तालाबों से मिट्टी एवं मुरम की चोरी बड़े पैमाने पर हो रही है, लेकिन संबंधित अधिकारी सुचना पर भी इस और कोई ध्यान नहीं देकर खनन माफियाओं को शासकीय भूमि से अवैध रूपसे खनिज चोरी करने की मौन सृविकृति दे रहे हैं। जिससे अवैध खनन माफियाओं का होंसला दिनों दिन बढ़ रहा और शासकीय भूमि एवं तालाबों का भूगोल परिवर्तन कर रहे हैं।
सैलाना एवं धामनोद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन कर खनिज चोरी की जा रही है, क्षेत्र में तालाब और तालाबों से लगती शासकीय राजस्व भूमि पर खुलेआम रात दिन पोकलेन,जेसीबी मशीन से उत्खनन कर डम्पर, ट्रैक्टर ट्राली से खनिज परिवहन किया जा रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारी सुचना मिलने पर भी इन खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
जलसंसाधन विभाग उपसंभाग सैलाना अंतर्गत आने वाले सैलाना के शिकारवाड़ी क्रं 01 तालाब से लगाकर धामनोद के शिकारवाडी क्रं 02 तालाब तथा धामनोद बांध और इस क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा भूगोल परिवर्तन करते हुए शासकीय भूमि से बड़े पैमाने पर खनिज की चोरी की जा रही है।
वहीं निजी भूमि पर भी धड़ल्ले से बग़ैर विभागीय अनुमति के अवैध उत्खनन कर शासन को राजस्व हानी पहुंचाई जा रही हैं।
जबकि खनन माफियाओं द्वारा खनिज उत्खनन एवं परिवहन से मोटी कमाई कर रहे हैं।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार शिकारवाड़ी क्रं 01 तालाब में एक माह से जेसीबी मशीन से अवैध उत्खनन कर मुरम मिट्टी डम्परों से परिवहन किया जा रहा है, इसी प्रकार धामनोद बांध में भी लगभग एक माह से रात दिन अवैध उत्खनन किया जा रहा है। वहीं शिकारवाडी क्रं 02 तालाब एवं क्षेत्र की शासकीय भूमि से रात में खनन चोरी को अंजाम दिया जा कर जहां क्षेत्र के सिंचाई तालाबों को नुक़सान पहुंचाया जा रहा है वहीं शासन को राजस्व की मोटी हानी पहुंचाई जा रही है।