Ratlam:अग्निवीर की पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया गया

  
Last Updated:  अगस्त 2, 2024 " 07:48 अपराह्न"

रतलाम। भारतीय सेना में अग्निवीर भरती की पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन जिले में विभिन्न स्थानों पर एक तथा दो अगस्त को किया गया। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में आयोजित पब्लिसिटी ड्राइव के दौरान भारतीय वायुसेना अधिकारी सार्जेंट राजीव खटाना एवं कॉरपोरल आकिब अमानुल्लाह उपस्थित रहे।

जिले में 1 अगस्त को शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा तथा 2 अगस्त को शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय रतलाम, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम में पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में 1200 बच्चों की काउंसलिंग की जाकर अग्निवीर वायु से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की गई। उपरोक्त आयोजन  शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा जिला रतलाम के प्राचार्य ए. जी. पठान, शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के प्राचार्य वाय. के. मिश्रा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम के प्राचार्य सुभाष कुमावत तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम के प्राचार्य यू. पी. अहिरवार एवं पब्लिसिटी ड्राइव के नियुक्त प्रभारी अधिकारी जी. एस. राठौर, प्रशिक्षण अधिकारी शासकीय आईटीआई रतलाम के सहयोग से संपन्न हुए।

सेना अधिकारियों की कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात

अग्निवीर भरती पब्लिसिटी ड्राइव के संबंध में रतलाम आए भारतीय वायु सेना अधिकारी सार्जेंट राजीव खटाना एवं कॉरपोरल आकिब अमानुल्लाह ने शुक्रवार को कलेक्टर राजेश बाथम से कलेक्टर कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

 512 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *