Ratlam:सर्किल जेल रतलाम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

  
Last Updated:  अगस्त 26, 2024 " 08:14 अपराह्न"

सर्किल जेल रतलाम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

रतलाम। सर्किल जेल रतलाम में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मप्र शासन और जेल मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण से संबंधित झांकी बनाई गई और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

सर्किल जेल में महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक पोरवाल, जिला अध्यक्ष बीजेपी प्रदीप उपाध्याय, एडीएम राधेश्याम मंडलोई, एसडीएम अनिल भाना, गणमान्य अतिथि जलज सांखला और सजल आदि उपस्थिति थे।

अतिथियों, जेल स्टॉफ और बंदियों ने श्री कृष्ण के विग्रह की पूजा अर्चना की और झूला झूलाया। इस अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर भजन “श्रीमन नारायण “ गाया।

जेल अधीक्षक लक्ष्मण भदौरिया ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का विशेष महत्व है। ब्रजेश मकवाने उप जेल अधीक्षक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 413 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *