MP News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में 13 लोग घायल

  
Last Updated:  अक्टूबर 22, 2024 " 01:59 अपराह्न"

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित एक ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि इसमें एक पूरी बिल्डिंग ही ढह गई। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घटनास्थल पर कई एंबुलेंस और पुलिस मौजूद हैं। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

जोरदार धमाके से थर्राया खमरिया

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (Khamaria Ordnance Factory) में आज सुबह एफ-6 क्षेत्र में 1000 पाअंडर बम के यूनिट में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 13 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट में इस यूनिट की पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को तुरंत जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है, जहां बर्न यूनिट है। हालांकि, अभी फैक्ट्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन मरीजों को जब एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया तो उस मंजर को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्लास्ट कितना भयानक रहा होगा।

जिस स्थान पर ब्लास्ट हुआ है वह फैक्ट्री ( Khamaria Ordnance Factory) का सुरक्षित इलाका है और यहां तक किसी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है इसलिए नुकसान कितना हुआ है यह तो फैक्ट्री से आधिकारिक जानकारी बाहर आने के बाद ही पता लगेगा। ब्लास्ट क्यों हुआ इसकी जानकारी भी फिलहाल सही तौर पर किसी के पास नहीं है। जिन 13 लोगों के घायल होने की सूचना है उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जबलपुर में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की एक बड़ी फैक्ट्री है, जिसे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया ( Khamaria Ordnance Factory) के नाम से जाना जाता है। इस फैक्ट्री में सेना के उपयोग में आने वाले कई हथियार बनाए जाते हैं। यहीं पर लड़ाकू विमान और युद्ध टैंकों के लिए बम बनाए जाते हैं। इन बमों को बनाने के लिए खाली सेल के अंदर बारूद भरनी होती है और इस बारूद में जरा से घर्षण में ही आग लग जाती है, जो धमाके का कारण बनता है। आए दिन जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं।

 677 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *