केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक श्रीमहाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

  
Last Updated:  दिसम्बर 1, 2024 " 08:04 अपराह्न"

Bhopal_ ujjain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr mohan yadav) एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान दोपहर श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन कर पूजन-अभिषेक किया। पूजन अभिषेक पं.श्री राजेश पुजारी, श्री राम पुजारी और श्री आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया।

केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक दर्शन-पूजन के बाद नंदीमंडपम् में ध्यान एवं पूजन किया। श्रीमहाकालेश्वर मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा को स्मृति-चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद भेटकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं सांसद वी.डी. शर्मा को मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने स्मृति-चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद भेंटकर सम्मान किया।

इस अवसर पर उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 637 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *