बूथ पर जाकर कार्य करे और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से नवीन कार्यकर्ताओं को जोडे – प्रदीप उपाध्याय

  
Last Updated:  जुलाई 9, 2025 " 07:49 अपराह्न"

दीनदयाल उपाध्याय मंडल की नवीन कार्यकारिणी की परिचय एवं कार्यकारी बैठक

Ratlam: भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की नवीन कार्यकारिणी की परिचय एवं कार्यकारी बैठक जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पैलेस रोड पर आयोजित  की गई। बैठक को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी और मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने संबोधित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बूथ पर जाकर कार्य करने का निर्देश देते हुए  समाज के विभिन्न क्षेत्रों से नवीन कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। जिला कोषाध्यक्ष श्री कोठारी  ने पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने की योजना पर प्रकाश डाला ।
मंडल अध्यक्ष श्री पवार ने सभी मंडल पदाधिकारी को वार्ड संयोजक व बूथ अध्यक्ष के साथ बैठकर चर्चा कर वार्ड में संगठन कार्य को मजबूती से करने का आग्रह किया। बैठक में मंडल पदाधिकारी सुरेंद्र भाटी राजेश बैरागी सुनील रौतेला शाहिद अंसारी राहुल सोनी शुभम डागर ताहिर अली नजमी अशोक छाजेड़ गणेश पाटीदार संस्कार शर्मा दीपक परिहार राधा चौहान शीतल चौहान अमृता सोलंकी आशा शर्मा रानी सोनी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री आकाश खड़के ने किया और आभार  मंडल महामंत्री शुभम चौहान ने माना।

 512 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *