फेरी लगाकर राखियां बेचने वाले युवकों ने बनाया राह चलती महिलाओं का वीडियो, पुलिस ने की कार्रवाई
Last Updated: अगस्त 7, 2025 " 08:49 अपराह्न"
Ratlam: फेरी लगाकर राखियां बेचने वाले दो मुस्लिम युवकों ने राह चलती महिलाओं का चुपके से बनाया वीडियो और गाना जोड़कर किया सोशल मीडिया पर वायरल, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की सुचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय पैश किया जहां से दोनों मुस्लिम युवकों को जेल भेजा गया।
हिंदू धर्म में रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जो भाई-बहन के प्यार और बंधन को दर्शाता है। बहने राखियां खरीदकर भाई की कलाई पर बांधतीं है। त्योहार पर व्यापार करने के लिए फेरी वाले फेरी लगाकर राखियां बेचने आते हैं और व्यापार करते हैं लेकिन कुछ फेरीवाले असामाजिक मानसिकता से ग्रस्त लोग अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आते हैं। गुरुवार को जिले के धामनोद में दो मुस्लिम युवक फेरी लगाकर राखियां बेच रहे थे, इसी दौरान इनके द्वारा राह चलती महिलाओं के चुपके से वीडियो बनाकर उसमें गाना जोड़कर इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया। उक्त दोनों युवकों पर संदेह होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सुचना दी जिसपर धामनोद पुलिस चौकी प्रभारी आनंद बागवान मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को पुलिस चौकी पर लाया गया। जहां एक युवक ने अपना नाम फरमान मुस्लिम एवं दुसरे ने कल्लू मुस्लिम बताया। वहीं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब हमने इनका नाम पुछा था तो यह दोनों अपना नाम राजू और कल्लू बता रहे थे। स्थानीय शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाईल फोन जब्त कर दोनों युवकों को एसडीएम न्यायालय पैश किया गया जहां से दोनों को जेल भेजा गया।