Ratlam:छात्रावास की बालिकाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया

  
Last Updated:  अगस्त 19, 2025 " 07:12 अपराह्न"

छात्रावास की बालिकाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया

Ratlam: एकलव्य बालिका छात्रावास बाजना की बालिकाओं के बीमार होने की सूचना मिलते ही तत्काल कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलासरे एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह को उपचार की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे ने बताया कि एकलव्य बालिका छात्रावास बाजना मे 10-15 साल की बालिकाओं को सर्दी, खांसी, बुखार के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में 22 बालिकाओं को भर्ती कर लक्षण के आधार पर उपचार किया गया। जिसमें हाई ग्रेड फीवर(बुखार) के कारण 9 बालिकाओं को मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया, उनका उपचार किया जा रहा है, सीएमएचओ डॉक्टर संध्या बेलसरे, एस डी एम मनीष जैन, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर जीवन चौहान मेडिकल स्पेशलिस्ट, एम डी पेडियाट्रिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर अटल चौधरी, एपिडेमियोलॉजीस्ट डॉक्टर गौरव बोरीवाल मौके पर पहुंचे, जिला रतलाम की टीम ने उपस्थित होकर सभी बालिकाओं का हेल्थ चेकअप एवं उपचार किया। प्राइमरी लेवल पर बीएमओ डॉक्टर जितेंद्र जायसवाल, डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा, डॉ. पवन कुमावत द्वारा आवश्यक उपचार किया गया।

 525 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *