थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पुलिस द्वारा अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Last Updated: दिसम्बर 18, 2025 " 04:30 अपराह्न"
Ratlam: थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पुलिस द्वारा अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
रतलाम (स्पष्ट ख़बर)।दिनांक 17.12.2025 को मुखबीर की सूचना पर देशी व अंग्रेजी शराब की 26 पेटियो सहित आरोपी गोपाल पिता राधेश्याम चौहान उम्र 36 साल निवासी मकान नंबर 23 वार्ड नंबर 17 ब्राह्मण की गली रामगढ हाल मुकाम न्यु अलकापुरी रतलाम को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत का कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित कर उचित ईनाम की घोषणा की गई थी तथा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया ।
दिनांक 17.12.2025 को मुखबीर द्वारा सुचाना मिली की आईटीआई के पीछे अलकापुरी गली नम्बर 01 मे गोपाल चौहान ने अपने घर मे अवैध शराब रख रखी है।जो अपने मकान के गेट पर खडा है। अगर तत्काल दबीश दी जाये तो उसे अवैध शराब सहित पकडा जा सकता है। मुखबिर सूचना पर मुखबीर द्वारा बताये स्थान आईटीआई कालेज के पीछे गली नम्बर 1 अलकापुरी गोपाल चौहान के घर पर पहुचे। जिसे सुचना से अवगत कराया वैधानिक कार्यवाही कर गोपाल चौहान की निशादेही से उसके घर के अंदर चेक करते देशी प्लेन शराब, प्लेन मसाला शराब, पावर कम्पनी की बीयर, ओल्डमंक, मेजिक मुमेंट (आऱेंज फ्लेवर व ग्रीन एप्पल ), सिग्नेचर, एमडी विस्की व रम, व अन्य अंग्रेजी कुल मात्रा 277.75 बल्क लीटर शराब मिली । आरोपी के मकान के अन्दर अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली, जिससे परमिट लायसेन्स का पुछते नहीं होना बताया जिसके कब्जे से अवैध देशी अंग्रेजी शराब शराब जप्त किया जाकर आरोपी गोपाल पिता राधेश्याम चौहान उम्र 36 साल निवासी मकान नंबर 23 वार्ड नंबर 17 ब्राह्मण की गली रामगढ हाल मुकाम न्यु अलकापुरी रतलाम को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत का कार्यवाही की जाकर विस्तृत पुछताछ की जा रही है।
जप्त मश्रुका –
देशी प्लेन शराब की 12 पेटियां, प्लेन मसाला शराब की 03 पेटिया, पावर कम्पनी की बीयर की 03 पेटीयो, ओल्डमंक की 02 पेटियां, मेजिक मुमेंट (आऱेंज फ्लेवर व ग्रीन एप्पल ) डेढ पेटी, सिग्नेचर की 8 बोतल, एमडी विस्की की 04 पेटियां, रायल चेलेंज व अन्य अंग्रेजी कुल 277.75 बल्क लीटर शराब ।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र रघुवंशी, उनि ध्यानसिंह सोलंकी, उनि अशोक दीक्षित, प्रधान आरक्षक रितेश पाटीदार, आर रविन्द्र कुमार, आरक्षक मनीष परिहार, आरक्षक अनिल शुक्ला, , आरक्षक मोहन चौहान, आरक्षक अनिल भाभोर, आरक्षक लंकेश पाटीदार, आरक्षक राणाप्रताप मईड़ा, आरक्षक ओम पारगी की सराहनीय भुमिका रही ।