रतलाम/सैलाना पुलिस को मिली सफलता, मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा

  
Last Updated:  मई 11, 2026 " 09:15 अपराह्न"

Ratlam: सैलाना पुलिस को मिली सफलता, मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा

रतलाम(स्पष्ट खबर)। सैलाना पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में मंदिर पर चोरी के प्रयास और चोरी का खुलासा कर दिया है, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग (विधि-विरुध्द़ ) बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने चोरी गया सामान भी बरामद किया है।

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना सैलाना पुलिस द्वारा मंदिर चोरी की घटना का 24 घंटे से कम समय में सफल खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 10.05.2026 को फरियादी नवनीत पिता राकेश शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी विवेकानंद मार्ग सैलाना, जो कालिका माता मंदिर सैलाना के पुजारी हैं, द्वारा थाना सैलाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात बदमाशों द्वारा कालिका माता मंदिर का गेट तोड़कर मंदिर परिसर में प्रवेश किया गया। बदमाशों ने रेलिंग से वेल्डिंग किए गए दान पात्र को तोड़ने एवं उसका ताला तोड़ने का प्रयास किया, किन्तु ताला नहीं टूट सका। इसके बाद आरोपी मंदिर परिसर के बरामदे में रखी शार्प प्लस कंपनी की विद्युत मोटर (टिल्लू पंप) एवं आहुजा कंपनी का एम्पलीफायर सिस्टम चोरी कर ले गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 331(4), 305(ए), 324(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

टीम गठित की गई-

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचना के आधार पर पिपलोदा फंटा सैलाना-रतलाम बायपास क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी दिनेश पिता धन्नालाल मईड़ा भील उम्र 25 वर्ष निवासी मकोड़िया रूण्डा थाना सरवन एवं विजय पिता बसा मईड़ा भील उम्र 22 वर्ष निवासी नवलखा सैलाना को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई शार्प प्लस कंपनी की विद्युत मोटर (टिल्लू पंप) एवं आहुजा कंपनी का एम्पलीफायर सिस्टम कुल कीमत लगभग ₹25,000/- बरामद कर जप्त किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में निरीक्षक पिंकी आकाश, सउनि. शंकरसिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक मनीष ओझा, पप्पू वाघेला, संदीप भदौरिया, आरक्षक फकीरचंद्र सोलंकी, तूफान भूरिया, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर एवं महिला आरक्षक टीना सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।

 221 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *