रतलाम/ अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 66 पेटी मदिरा व इनोवा वाहन जप्त

  
Last Updated:  मई 23, 2026 " 08:01 अपराह्न"

Ratlam:अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 66 पेटी मदिरा व इनोवा वाहन जप्त

रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत वृत परगना रतलाम द्वारा शुक्रवार रात्रि बड़ी कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम झर से संदला रोड पर घेराबंदी की। इनोवा वाहन क्रमांक MP 44 BC 0889 को रोकने का प्रयास किया गया, परंतु चालक अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन छोड़कर खेतों की ओर फरार हो गया।

समक्ष पंचान वाहन की तलाशी लेने पर 38 पेटी प्लेन मदिरा, 17 पेटी मसाला मदिरा एवं 11 पेटी ट्यूबोर्ग बीयर सहित कुल 66 पेटी अवैध मदिरा बरामद हुई। जप्त मदिरा 627 बल्क लीटर है जिसकी अनुमानित कीमत 2.60 लाख रुपए है। जप्त इनोवा वाहन की कीमत लगभग 11 लाख रुपए आंकी गई है।

उक्त मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई दल: सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी.सी. केरवार के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे, चेतन वेद, पुष्पराज सिंह चौहान, अर्पित पांडे, श्रीमती संतोष मंडलोई, आरक्षक संतोष नेका, प्रहलाद सिंह राठौर, बनसिंह अहरे, वरुण चौहान, मनोज वर्षी, दिनेश खारोल एवं नगर सैनिक चेतराम मालवीय शामिल रहे।

 186 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *