सेंसेक्स 87 अंक लुढ़का, आइडिया का शेयर 2.08 फीसदी टूटा

  
Last Updated:  अक्टूबर 25, 2016 " 12:04 अपराह्न"

सेंसेक्स 87.66 अंक गिरकर 28,091.42 के स्तर पर और निफ्टी 15.30 अंकों की कमजोरी के साथ 8,693.65 के स्तर पर बंद हुआ है

नई दिल्ली: मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.66 अंक गिरकर 28,091.42 के स्तर पर और निफ्टी 15.30 अंकों की कमजोरी के साथ 8,693.65 के स्तर पर बंद हुआ है।

सबसे ज्यादा गिरावट एफएमसीजी में हुई:

इंडेक्स की बात करें तो बैंक (0.14 फीसदी), फाइनेंशियल सर्विस (0.01 फीसदी), फार्मा (0.86 फीसदी) और प्राइवेट बैंक (0.47 फीसदी) में तेजी देखने को मिली है। ऑटो (0.44 फीसदी), एफएमसीजी (0.85 फीसदी), आईटी (0.64 फीसदी), मेटल (0.42 फीसदी) पीएसयू बैंक (0.70 फीसदी) रियल्टी (0.62 फीसदी) में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, मिडकैप (0.10 फीसदी) और स्मॉलकैप (0.32 फीसदी) गिरावट के बाद बंद हुए हैं।

इंडेक्स परिवर्तन (%)
निफ्टी बैंक 0.14
निफ्टी ऑटो -0.44
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.01
निफ्टी एफएमसीजी -0.85
निफ्टी आईटी -0.64
निफ्टी मेटल -0.42
निफ्टी फार्मा 0.86
निफ्टी पीएसयू बैंक -0.70
निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.47
निफ्टी रियल्टी -0.62

टाटा स्टील में 2.50 फीसदी से ज्यादा की हुई गिरावट:

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 31 लाल निशान में और 20 बढ़त के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी अदानीपोर्ट्स (8.84 फीसदी), डॉ रेड्डी (3.75 फीसदी), इंफ्राटेल (2.69 फीसदी), एशियनपेंट (2,17 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (1.72 फीसदी) के शेयर्स में हुई है।

दिग्गज शेयर्स परिवर्तन (%)
अदानीपोर्ट्स 8.75
डॉ रेड्डी 3.52
इंफ्राटेल 2.45
एशियनपेंट 2.27
आईसीआईसीआई बैंक 2.02

वहीं, गिरावट एमएंडएम (2.63 फीसदी), टाटा स्टील (2.52 फीसदी), गेल (2.04 फीसदी), हिंदयूनिलिवर (1.87 फीसदी) और आइडिया (1.76 फीसदी) के शेयर्स में हुई है।

गिरावट वाले शेयर्स परिवर्तन (%)
एमएंडएम 2.63
टाटा स्टील 2.65
गेल 2.04
हिंदयूनिलिवर 1.99
आइडिया 2.08

 752 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *