Ratlam: सैलाना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अवैध हाथ भट्टी तथा देशी मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

  
Last Updated:  जून 27, 2026 " 08:57 अपराह्न"

जिला रतलाम के वृत सैलाना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अवैध हाथ भट्टी तथा देशी मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

रतलाम(स्पष्ट खबर)।जिला रतलाम कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज 27 जून को आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे द्वारा ग्राम रानीसिंग, लबानीपड़ा ,  कबूतरिया फांटा तथा रावटी में अवैध हाथ भट्टी मदिरा तथा देशी मदिरा बेचने वालो के विरुद्ध कार्रवाई कर 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,  300 किलोग्राम लहान तथा 20 पाव देशी मदिरा मसाला जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा तथा लहान की कुल कीमत लगभग 38140/- रुपये है ।

कार्रवाई के दौरान आबकारी आरक्षक रामचरण पवार, वरुण चौहान तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंग भाटी सम्मिलित रहे।

 113 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *