रतलाम में भूमि विवाद निपटारा शिविर: एक ही दिन में 630 शिकायतें मिलीं, 450 का मौके पर निराकरण

  
Last Updated:  जुलाई 5, 2026 " 03:39 अपराह्न"

Ratlam : भूमि विवाद निपटारा शिविर: एक ही दिन में 630 शिकायतें मिलीं, 450 का मौके पर निराकरण

रतलाम, स्पष्ट खबर)। आमजन की भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण करने के उद्देश्य से शनिवार 04 जुलाई 2026 को रतलाम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लोगों की शिकायतें सुनीं।

एक दिन में 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा
जिले भर में आयोजित शिविर के दौरान कुल 630 भूमि संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 450 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। निराकरण वैधानिक कार्रवाई, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और आपसी समझाइश के माध्यम से किया गया।

शेष बचे मामलों में संबंधित पक्षों को उपलब्ध साक्ष्यों और वैधानिक प्रावधानों के आधार पर सक्षम न्यायालय में आवश्यक कार्रवाई करने की समझाइश दी गई।

संवेदनशील मामलों में बाउंड ओवर की कार्रवाई
शिविर के दौरान जिन प्रकरणों में विवाद बढ़ने या शांति भंग होने की संभावना पाई गई, उनमें संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ बाउंड ओवर और अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

आमजन को मिला सीधे समाधान का लाभ
इस विशेष अभियान के जरिए बड़ी संख्या में नागरिकों को अपनी शिकायत सीधे पुलिस और राजस्व अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला। संयुक्त सुनवाई और त्वरित कार्रवाई से कई वर्षों से लंबित विवादों के समाधान की दिशा में ठोस पहल हुई है।

पुलिस की अपील
रतलाम पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि भूमि संबंधी किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। विवाद का समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के माध्यम से ही कराएं। पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के संयुक्त शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

 124 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *