रतलाम/ RTO ने 21 स्कूल वाहनों की जांच की, ₹36,500 का समन शुल्क वसूला

  
Last Updated:  जुलाई 5, 2026 " 04:35 अपराह्न"

Ratlam:आरटीओ ने 21 स्कूल वाहनों की जांच की, ₹36,500 का समन शुल्क वसूला

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे के नेतृत्व में परिवहन विभाग के अमले द्वारा जिले में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित 21 स्कूल वाहनों की बारीकी से चैकिंग की गई। इस दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, एचएसआरपी प्लेट के साथ-साथ आपातकालीन खिड़की व दरवाजे, वीएलटीडी डिवाइस, प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम और पैनिक बटन की जांच की गई।

टीम द्वारा वाहनों को चलवाकर स्पीड गवर्नर की भी टेस्टिंग की गई। जांच में सभी वाहनों के स्पीड गवर्नर चालू अवस्था में मिले तथा वाहनों की गति भी डिवाइस के अनुसार नियंत्रित पाई गई।

चालकों को दी गई सुरक्षा की समझाइश
चैकिंग के दौरान वाहन चालकों को आपात स्थिति में अग्निशमन यंत्र एवं आपातकालीन खिड़की व दरवाजों का उपयोग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

नियम उल्लंघन पर वसूला जुर्माना
जांच में 1 वाहन का बीमा वैध नहीं पाया गया, जिस पर ₹5,000 का समझौता शुल्क वसूला गया। वहीं 3 वाहनों का पीयूसी वैध नहीं होने पर ₹15,000 का समझौता शुल्क लिया गया।

इसके अलावा 2 स्कूल वाहनों के वाइपर एवं इंडिकेटर खराब पाए गए। संबंधित स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे वाहनों की मरम्मत करवाकर पुनः निरीक्षण हेतु परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत करें।

अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई
स्कूली वाहनों के साथ-साथ जिले में संचालित अन्य यात्री वाहनों एवं माल वाहनों पर भी मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनसे ₹16,500 का दंड वसूला गया।

इस प्रकार शनिवार को हुई कार्रवाई में स्कूली वाहनों एवं अन्य वाहनों से कुल ₹36,500 का समन शुल्क वसूला गया।

जिला परिवहन अधिकारी श्री बिल्लोरे ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर इस तरह के जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 139 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *